header

संदेश
माननीय मुख्यमंत्री की ओर से

यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ियों नें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया है एवं राज्य और देश की महिमा को और बढाया है। मध्य प्रदेश खेल अकादमी के खिलाड़ियों नें नये कीर्तिमान, एवं खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लिए एक अद्वितीय पहचान स्थापित की है। उनका असाधारण प्रदर्शन, प्रतिबद्धता, जिम्मेदारी और सामुहिक कार्य वास्तव में सराहनीय हैं।

मध्य प्रदेश सरकार, प्रत्येक खिलाड़ी के लिए सभी आवश्यक उपकरण, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मध्य प्रदेश में खेलों के समग्र विकास एवं अधिक से अधिक ख्याति प्राप्त करने के लिए आश्वस्त हें। आओ हाथ से हाथ मिलाएं एवं अपने प्रदेश को खेलों में अग्रणी राज्य बनायें।

शिवराज सिंह चौहान
मुख्य मंत्री, मध्य प्रदेश

संदेश
माननीया खेल मंत्री की ओर से

मध्य प्रदेश नें खेलों में नित नयी ऊंचाईयां हासिल की हें एवं और अधिक आगे जाने के लिए निर्धारित हे। हमारा राज्य आज शीर्ष खेल राज्यों के साथ बराबरी पर खड़ा हे। हमारी अकादमी के खिलाडियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में सराहनीय प्रदर्शन कर प्रदेश का मान पुरे विश्व में बढ़ाया हे

हम मध्य प्रदेश की मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने का उत्पादन करने के लिए हर संभव कदम उठाने का वादा कर रहे हें। हमारी विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधायें, प्रदर्शन को बढ़ाने वाले उपकरण और कोचों की एक मजबूत टीम निश्चित रूप से हमारे सपनों को साकार करेगी। और वह सपना सच होने में समय नहीं जब हमारा मध्य प्रदेश अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की ताकत बन जायेगा।

यशोधरा राजे सिंधिया
मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
मध्य प्रदेश
footer